FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में शकीरा समेत की इंटरनेशनल स्टार्स ने धमाकेदार परफॉरमेंस से समां बांधा.
FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत गुरुवार 11 जून की रात शानदार अंदाज में हुई क्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडेको एज्टेका स्टेडियम में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी हुई जिसमें दुनिया की सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल की ओपनिंग सेरेमनी में संगीत और इतिहास का यादगार संगम देखने को मिला !
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में इंटरनेशनल स्टार्स ने समां बांधा. इतिहास के सबसे बड़े फुटबॉल वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी देख फैंस भी खुशी से झूम उठे. शकीरा और बर्ना बॉय का म्यूजिक परफॉर्मेंस भी दिल जीत लेने वाला रहा. बता दें की फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार दुनिया के 48 देश भाग ले रहे हैं, पहले यह संख्या 32 हुआ करती थी.
इन दिनों डाई-डाई गाने ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है, शकीरा ने अपने उसी गाने पर परफॉर्म करते हुए एस्टाडियो एजटेका स्टेडियम में समां बांधा. शकीरा ने परफॉरमेंस देकर 2010 वर्ल्ड कप की याद दिलाई, जब उन्होंने अपने वर्ल्ड फेमस वाका-वाका गाने पर परफॉर्म किया था. इस बार उन्होंने नाइजीरिया के स्टार बर्ना बॉय के साथ धमाकेदार परफॉरमेंस दिया.